Homeसिवनीसिवनी नगर की सरकार के लिए सिवनी में 63.24 प्रतिशत व बरघाट...

सिवनी नगर की सरकार के लिए सिवनी में 63.24 प्रतिशत व बरघाट में 82.19 प्रतिशत हुआ मतदान

For the government of Seoni Nagar, 63.24 percent voting was done in Seoni and 82.19 percent in Barghat.

Date:

सिवनी: मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज 06 जुलाई 2022 को नगर पालिका परिषद सिवनी के 24 एवं नगर परिषद बरघाट के 15 वार्डों से पार्षदों के निर्वाचन के लिए मतदान जारी है।  

नगर पालिका क्षेत्र सिवनी में 24 पार्षदों के निर्वाचन के लिए 118  मतदान केन्द्र बनाये गये है। जिसमें कुल मतदाताओं 88 हजार 63 में से 55688 मतदाताओं ने मतदान के अधिकार का प्रयोग किया है।

पार्षद हेतु सिवनी नगरपालिका क्षेत्र में कुंल 63.13 प्रतिशत मतदान हुआ।  इसी तरह नगर परिषद बरघाट में कुल मतदाताओं 9747 में 8011 मतदाताओं ने मतदान कर अपनी अहम भूमिका निभायी।

जहां बरघाट में 15 पार्षदों के निर्वाचन के लिए 16  मतदान केन्द्र बनाये गये है तथा कुल  82.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।  दोनों नगरीय निकायों में औसतन 65.13 प्रतिशत मतदान हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related