Homeअजब गजबइस शख्स ने फटे जूतों से बना दी फुटबॉल, देखकर आप भी...

इस शख्स ने फटे जूतों से बना दी फुटबॉल, देखकर आप भी रह जायेंगे हैरान

This person made football out of torn shoes, you will also be surprised to see

Date:

सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिनमें लोग अपने टैलेंट को बखूबी दिखाते हुए नजर आते हैं। ऐसे में अब एक शख्स का वीडियो सामने आया है। जोकि फटे हुए जूतों से फुटबॉल बनाते हुए नजर आ रहा है।

जिन चीजों को लोग कचरा समझकर फेंक देते हैं उन चीजों से कुछ ऐसी चीज बनाई जा सकती है जो लोगों के काम आ सके। ऐसे में अब इस शख्स ने खराब हो चुके जूते को इस्तेमाल में लेकर फुटबॉल बना दी है।

फटे जूते से ऐसे बना दी फुटबॉल

दुनिया में टैलेंटेड लोगों की कमी नहीं है यह अपने प्रतिभा के बलबूते कोई भी काम कर सकते हैं। ऐसे में अब एक शख्स ने अपनी काबिलियत और हाथों के हुनर से फटे जूते से फुटबॉल बना दी है।

वीडियो में देख सकते हैं एक शख्स हाथ में जूता पकड़ा हुआ है और उसमें हाथ डालकर देखते नजर आ रहा है। वह कहता है कि यह जूता पहनने के लायक नहीं है। ऐसे में अब इसे किसी काम में लिया जा सकता है ।देखते ही देखते उस शख्स ने उस फटे हुए जूते से फुटबॉल बना दी है।

21 लाख अब तक देख चुके वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो अभी तक 2100000 लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स धीरे धीरे जूतों को एक आकार में काटता है और इसके कई टुकड़े करता है। फिर उन सब को एक साथ जोड़कर सिलाई कर देता है। जिससे वहां फुटबॉल बन जाती है। इसके बाद इस फुटबॉल में हवा भर देता है। युवक के अंदाज को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर की रहने वाली एक छात्रा ने जुगाड़ से ऐसी चीज बना दी जिसकी काफी तारीफ हुई थी। दरअसल छात्रा ने खराब हो चुके लोहे से ऐसे स्ट्रक्चर और मूर्तियां बनाई जिन्हें काफी पसंद किया गया था। वहीं छात्रा के द्वारा बनाई गई इस तरह की पेंटिंग को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया। वहीं छात्रा के पास स्ट्रक्चर और मूर्तियां बनाने के लिए ऑर्डर आने लगे थे। हालांकि अब यह शख्स भी खराब हुए जूते से फुटबॉल बनाकर अभी सुर्खियां बटोर रहा है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...