सिवनी। नगर के कचहरी चौक कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच मार्ग स्थित मिशन इंग्लिश स्कूल में पदस्थ शिक्षिका ने शुक्रवार को अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर दी।
कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिंदल हॉस्पिटल के पीछे दलसागर तालाब क्षेत्र स्थित निवासरत रंजना कोरी (35) ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली है।
कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वही महिला की मौत पर परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है। शुक्रवार को ही अंतिम संस्कार किया गया।