Homeमध्य प्रदेशभोपाल में बादल छंटते ही ठंड ने पकड़ा जोर, ग्वालियर में आज...

भोपाल में बादल छंटते ही ठंड ने पकड़ा जोर, ग्वालियर में आज भी बारिश के आसार – MP WEATHER

As soon as the clouds break in Bhopal, the cold has caught, there is a possibility of rain in Gwalior even today - MP WEATHER

Date:

भोपाल। अगले तीन दिन तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होगी। वर्तमान में पाकिस्तान से आई नमी भरी हवाओं से दूसरा सिस्टम भी सक्रिय हो गया है। यह पहले से सक्रिय सिस्टम से स्ट्रांग है।

12 जनवरी तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने के आसार हैं। इसका असर दो दिन तक ज्यादा रहेगा। इसके बाद यह कम होने लगेगा।

मध्यप्रदेश में बारिश के बाद ठंड तेज पड़ेगी। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह आसमान साफ है और धूप निकली हुई है। बादल छंटते ही ठंड ने जोर पकड़ लिया है और हाड़ कंपाने वाली सर्दी का एहसास हो रहा है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने सोमवार बताया कि ग्वालियर चंबल अंचल में आज भी बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार बने हुए हैं। कल से मौसम फिर बदलेगा और बारिश बंद हो जाएगी।

11 जनवरी से अंचल में कड़ाके की ठंड की शुरुआत होगी। वहीं राजस्थान में बने चक्रवातीय घेरे के कारण बीते रोज ग्वालियर के चीनौर व मुरैना से लगे हिस्सों व छतरपुर, शिवपुरी, दतिया में ओलावृष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि 10 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी भारत की ओर निकल जाएगा, जिससे बारिश का सिलसिला थमेगा और आसमान साफ हो जाएगा। कोहरा छाने की संभावना रहेगी।

11 जनवरी से उत्तरी हवा की शुरुआत होगी। यह हवा जम्मू-कश्मीर से बर्फीली ठंडक लेकर आएगी, जिससे ठंड की वापसी होगी।

मौसम विभाग के अनुसार अभी ओलों का खतरा नहीं टला है। 10 जनवरी तक बादल छाएंगे, लेकिन 11 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पडऩे के बाद हवा का रुख उत्तरी होगा, संक्रांति तक कड़ाके की ठंड की दस्तक होगी।

ग्वालियर चंबल संभाग में 24 घंटे में बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार हैं। 11 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पडऩे से उत्तरी हवा की शुरुआत होगी और रात के तापमान में गिरावट दर्ज होगी। वर्तमान में बादल छाने से दिन में ठंडक बनी हुई है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

8 कमरों में 900 छात्रों की पढ़ाई! SEONI के इस स्कूल की तस्वीर ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल

मध्यप्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावों के...