पाकिस्तान के कराची शहर की एक बिल्डिंग में शनिवार को जोरदार धमाका हुआ है। ब्लास्ट में 10 लोगों के मारे जाने की खबर हैं। कई लोग घायल हैं। कराची प्रशासन मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है। SHO जफर अली शाह ने बताया कि ब्लास्ट एक निजी बैंक के नीचे नाले में हुआ। धमाके में बैंक की बिल्डिंग तबाह हो गई। इसके अलावा एक पेट्रोल पंप को भी नुकसान पहुंचा है।
Related News
