Homeसिवनीसड़क हादसों में एक महिला सहित 04 हुए घायल

सड़क हादसों में एक महिला सहित 04 हुए घायल

Date:

सिवनी के विभिन्न स्थानों पर घटित सड़क हादसों में एक महिला सहित कुल चार लोग घायल हो गये। इन घायलों में शामिल एक महिला की गंभीर अवस्था को देखते हुए चिकित्सक के द्वारा उसे नागपुर रेफर किया गया है, शेष तीनों घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय सिवनी में किया जा रहा है।

एक सड़क हादसे के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बण्डोल थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम बंदा बिहिरिया निवासी कमलेश (36) पिता शिवचरण जंघेला बाइक क्रमाँक एमपी 22 एमजी 5612 पर सवार होकर जब बण्डोल की ओर जा रहे थे उसी दौरान ग्राम ढाना के समीप अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मारकर घायल कर दिया।

रविवार 09 दिसंबर की शाम लगभग साढ़े पाँच बजे घटित इस सड़क हादसे की सूचना तत्काल डायल 100 को दी गयी जिसके बाद आरक्षक दीपेश रघुवंशी और सैनिक सुक्कू लाल धुर्वे, पायलट विकास शर्मा को लेकर बताये गये मौके पर जा पहुँचे। डायल 100 के इस दल के द्वारा तत्काल घायल कमलेश को जिला चिकित्सालय सिवनी ले जाकर भर्त्ती करवाया गया जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है।

रविवार की दोपहर लगभग डेढ़ बजे कारीरात के समीप भी एक सड़क हादसा घटित हुआ जिसमें अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दीपक (23) पिता विश्वनाथ सनोडिया घायल हो गये। बताया जाता है कि लखनवाड़ा थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम फुलारा निवासी दीपक जब सिवनी की ओर आ रहे थे उसी दौरान वे इस सड़क हादसे में घायल हो गये जिन्हें 108 एंबूलेंस की सहायता से उपचारार्थ जिला चिकित्सालय में दाखिल करवा दिया गया है।

लखनवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कारीरात निवासी थारामल (51) पिता सालकराम सनोडिया रविवार 09 दिसंबर को सड़क दुर्घटना में तब घायल हो गये जब वे पैदल ही अपने घर से खेत की ओर जा रहे थे। थारामल को घायल करने वाला अज्ञात वाहन का चालक अपने वाहन सहित मौके से भाग निकलने में कामयाब रहा, वहीं घायल को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिये भर्त्ती करवा दिया गया है।

एक सड़क दुर्घटना रविवार 09 दिसंबर की शाम को सिवनी शहर में छोटी पुलिस लाइन क्षेत्र में घटित हुई। इस दुर्घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिवनी में नागपुर रोड निवासी श्रीमति भाग्या बाई (55) पति भागूराम सनोडिया जब छोटी पुलिस लाइन क्षेत्र में किसी काम से गयीं हुईं थीं तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल श्रीमति भाग्या को तत्काल जिला चिकित्सालय उपचारार्थ पहुँचाया गया जहाँ चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के उपरांत उनकी गंभीर अवस्था को देखते हुए नागपुर रेफर कर दिया।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related