Homeलाइफस्टाइलBeauty Tips: चेहरे की चमक बढ़ा देंगें आटे से बने ये 5...

Beauty Tips: चेहरे की चमक बढ़ा देंगें आटे से बने ये 5 फेस पैक

Date:

आटा तो हर किचन में होता ही है। इससे तैयार रोटियां खाने में टेस्टी और सेहत के लिए फायदेमंद होती है। मगर क्या आप जानते हैं कि आटा खूबसूरत निखारने का भी काम करता है। जी हां, आप आटे से अपनी स्किन संबंधी अलग-अलग समस्या के मुताबिक फेसपैक बनाकर लगा सकते हैं। चलिए आज हम आपको आटे से 5 तरह के फेसपैक बनाने, लगाने व इसके फायदों के बारे में बताते हैं…

  1. ड्राई स्किन के लिए

सर्दियों में ठंड के कारण स्किन ड्राई व खींची-खींची सी होने लगती है। ऐसे में स्किन को हाइड्रेटेड और मुलायम बनाने के लिए आटे का फेसपैक बनाकर लगा सकते हैं।

फेसपैक बनाने व लगाने का तरीका
इसके लिए एक बाउल में 4 चम्मच आटा, 2 चम्मच गुलाब जल मिलाएं। अब इसमें 1-1 चम्मच शहद और ग्लिसरीन मिलाएं। तैयार फेसपैक को चेहरे व गर्दन पर 10 मिनट तक लगाकर गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपकी ड्राई स्किन की परेशानी दूर हो जाएगी।

  1. स्किन की थकान दूर करने के लिए

आप स्किन की थकान दूर करने के लिए आटे का फेसपैक बनाकर लगा सकती हैं। यह डेड स्किन सेल्स साफ करके चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे, झाइयां, काले घेरे दूर करने में मदद करता है।

फेसपैक बनाने व लगाने का तरीका

एक कटोरी में 3 बड़े चम्मच कच्चा दूध, 2 बड़े चम्मच मोटा पीसा आटा, चुटकीभर हल्दी मिलाएं। इसके बाद इसे हल्के हाथों से चेहरे व गर्दन पर स्क्रब करते हुए लगाएं। 10 मिनट तक इसे लगा रहने दें। बाद में ताजे या गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इससे आपका चेहरा एकदम साफ, मुलायम व खिला-खिला नजर आएगा।

  1. ऑयली स्किन के लिए फेसपैक

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप आटे से फेसपैक बनाकर लगा सकती है। इससे स्किन में मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल साफ हो जाएगा। ऐसे में आपको साफ, निखरी, मुलायम व ऑयल फ्री स्किन मिलेगी।

फेसपैक बनाने व लगाने का तरीका

एक कटोरी में 4 बड़े चम्मच आटा, 3 बड़े चम्मच गुनगुना दूध, 2 बड़े चम्मच शहद, 2 बड़े चम्मच गुलाबजल मिलाएं। तैयार पेस्ट को चेहरे व गर्दन पर लगाएं। 2-3 मिनट तक मसाज करें। बाद में 10 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में चेहरा धो लें। इससे आपको एकदम ऑयल फ्री व ग्लोइंग लुक मिलेगा।


टैनिंग के लिए

सर्दियों में टैनिंग की समस्या ज्यादा होती है। इसके कारण चेहरे की रंगत फीकी पड़ने लगते हैं। इसके अलावा सनबर्न के कारण स्किन पर जलन, खुलजी व रैशेज की परेशानी भी होने लगतीहै। ऐसे में आप इन सब से राहत पाने के लिए आटे व गुलाब की पंखुड़ियों से फेसपैक बनाकर लगा सकते हैं।

फेसपैक बनाने व लगाने का तरीका

सबसे पहले पैन में थोड़ा पानी, 10-12 गुलाब की पंखुड़ियां, थोड़े से संतरे के छिलके डालकर उबालें। अब इस पानी को कटोरी में निकालकर इसमें 1 चम्मच गुनगुना दूध, 1 चम्मच शहद मिलाएं। फिर इसमें 1 चम्मच आटा मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। तैयार पेस्ट को हल्का ठंडा करके चेहरे व गर्दन पर लगाएं। 10-15 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में 2-3 बार इसे लगाने से टैनिंग की समस्या दूर हो जाएगी।

  1. ग्लोइंग स्किन के लिए
    चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे खूबसूरती बिगाड़ने का काम करते हैं। ऐसे में आप त्वचा की रंगत निखारने के लिए आटे के फेसपैक बनाकर लगा सकती है। यह डेड स्किन सेल्स साफ करके त्वचा को निखारने में मदद करेगा।

फेसपैक बनाने व लगाने का तरीका

इसके लिए एक कटोरी में 2-3 चम्मच मलाई लेकर उसे फेंट लें। इसके बाद इसमें 1-2 चम्मच आटे मिलाकर चेहरे व गर्दन पर हल्के हाथों से लगाएं। 10-15 मिनट तक इसे लगा रहने दें। बाद में ताजे पानी से चेहरा धो लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related