Homeदेशमनमोहन सिंह से मिलने पहुंची कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, जाना हालचाल

मनमोहन सिंह से मिलने पहुंची कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, जाना हालचाल

Date:

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। पिछले कई महीनों से मनमोहन सिंह अस्वस्थ है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार देर रात मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी गुरशरण कौर से मुलाकात की।

बीते 13 अक्टूबर को डॉ. मनमोहन सिंह को बुखार से ग्रसित होने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। यहां वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनका चेकअप और निगरानी कर रही थी। 31 अक्टूबर को उनके स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें एम्स अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।


इससे पहले 2009 में, मनमोहन सिंह की दिल्ली के एम्स में ही एक कोरोनरी बाईपास सर्जरी हो चुकी है। इस सर्जरी के बाद डॉक्टर के निर्देशानुसार मनमोहन सिंह सामान्य जांच के लिए अस्पताल जाते रहते हैं।

डॉक्टर मनमोहन सिंह अप्रैल महीने में कोरोना संक्रमित भी हो गए थे। इसके बाद भी उन्हें एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सफ़र, चायवाला से प्रधानमंत्री तक

भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते...