Homeउत्तर प्रदेशएक तरफ नौ देवियों के स्वरुप की आराधना दूसरी तरफ कलयुगी मां...

एक तरफ नौ देवियों के स्वरुप की आराधना दूसरी तरफ कलयुगी मां ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर दो बच्चियों को छोड़ा

Date:

नवरात्र का माह चल रहा है और लोग नौ देवियों के स्वरुप की आराधना करते हैं। तो वहीं कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर एक कलयुगी मां अपनी दो बच्चियों को सुलाकर भाग निकली। 

कई घंटे तक अकेले प्लेटफार्म के बेंच पर सो रही बच्चियों को देख यात्रियों ने जीआरपी को जानकारी दी। जानकारी पर जीआरपी ने दोनों बच्चियों से पूछताछ कर चाइल्ड लाइन भेजने की तैयारी कर रही है।

शहर में जब लोग नवरात्र की तैयारियों में जुटे थे तो कन्या रूपी दो ‘देवियां’ सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर लावारिस मिलीं। लावारिस हालत में बेटियों के मिलने से स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई।

पहले तो यात्री कुछ नहीं समझ पाये जब कई घंटे उनके पास कोई नहीं पहुंचा तो यात्रियों ने जीआरपी को जानकारी दी। तीन नंबर प्लेटफार्म पर सो रही बच्चियां एक ही तरह की पोशाक पहन रखी हैं। सूचना पर पहुंचे जीआरपी के उप निरीक्षक नकुल दोनों बच्चियों को अपने साथ घर ले गए।

उन्होंने बताया कि अभी हल्की पूछताछ हुई है जिसमें पता चला है कि दोनों बहनें हैं। जिनकी उम्र लगभग क्रमश: तीन और पांच साल की होगी। बच्चियों ने बताया कि मम्मी साथ में स्टेशन आई थी और कहा कि मैं कुछ देर में आ रही हूं, कहीं पर जाना नहीं।

काफी देर तक मम्मी का इंतजार करने के बाद नींद आ गई तो वहीं सो गईं। बताया कि मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के साथ दोनों बच्चियों को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया जाएगा।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...