अफगानिस्तान में उत्तराखण्ड के फंसे लोग सकुशल आएंगे वापस : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि अफगानिस्तान में उत्तराखण्ड के जो लोग फंसे हुए हैं, उन्हें वापस सकुशल लाने के लिए राज्य सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है।
मंगलवार को मुख्यमंत्री ने इस संबंध में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से भी बात कर आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध किया है। मंत्रालय से बातचीत के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लोग जल्द सकुशल अपने घर वापस आ जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम केन्द्र सरकार के लगातार सम्पर्क में हैं। केन्द्र सरकार की ओर से अफगानिस्तान से प्रत्येक भारतीय की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा रही है।