HomeदेशPM MODI आज शाम 05 बजे देश को करेंगे संबोधित

PM MODI आज शाम 05 बजे देश को करेंगे संबोधित

Date:

PM Modi Address Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम पांच बजे देश को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय ने Tweet करके ये जानकारी दी है. आज शाम 05 बजे पीएम मोदी (PM MODI) किस मुद्दे पर अपनी बात देश से साझा करेंगे इसका अनुमान भी लगाया जाना बेहद मुश्किल है.

कोई बड़ा एलान कर सकते हैं मोदी

बताया जा रहा है कि पीएम मोदी कोरोना के संकट काल में कमजोर पड़ रही अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कोई बड़ा एलान कर सकते हैं. इसके अलावा पीएम मोदी अनलॉक 2.0 को लेकर बात कर सकते हैं. वह लोगों से कोरोना को लेकर सावधानी बरतनें और लापरवाही नहीं करने की भी अपील कर सकते हैं.

गौरतलब है कि कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष देश में टीकाकरण अभियान की धीमी गति को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर है. ऐसे में आज राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण करने के लिए एक रोडमैप दे सकते हैं और राज्यों को वैक्सीन बांटने पर अपनी बात रख सकते हैं. केंद्र सरकार ने दिसंबर तक पूरे देश का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है.

अब कमजोर हो रही है कोरोना की दूसरी लहर

देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब कमजोर पड़ती नज़र आ रही है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के एक लाख 636 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, कल 2427 लोगों की मौत हो गई. हालांकि कल एक लाख 74 हजार 399 लोग ठीक भी हुए हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि भारत में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना वायरस के नए मामले 61 दिनों में सबसे कम है. इससे पहले सबसे कम केस सात अप्रैल को दर्ज किए गए थे, तब एक दिन में एक लाख 15 हजार से ज्यादा केस सामने आए थे. मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश में अब दैनिक पॉजिटिविटी रेट 6.34 फीसदी हो गई है.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related