Homeमध्य प्रदेशBHOPAL: पत्नी की रिपोर्ट Covid पॉजिटिव आई, 68 वर्षीय पति ने किया...

BHOPAL: पत्नी की रिपोर्ट Covid पॉजिटिव आई, 68 वर्षीय पति ने किया सुसाइड – MP NEWS

Date:

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल शहर से एक सुसाइड का मामला सामने आया है, राजधानी भोपाल में में एमपी वेयर हाउसिंग कारपोरेशन से रिटायर 68 वर्षीय बुजुर्ग ने बीते दिन गुरुवार को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

जयप्रकाश सेन (68 वर्षीय) अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ भोपाल के रचना नगर स्थित तक्षशिला स्कूल के पीछे तरफ स्थित फ्लैट में निवास करते थे, जयप्रकाश के सुसाइड करने के लगभग 20 बीस दिन पहले खुद जयप्रकाश की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

जयप्रकाश की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने होम आइसोलेशन में रहकर खुद को ठीक कर लिया था, जिसके बाद अभी लगभग चार दिन पहले उनकी पत्नी की रिपोर्ट कोरोना वायरस से पॉजिटिव आई, जिसकी वजह से जयप्रकाश तनाव में थे। 

बीते दिन गुरुवार सुबह सुबह करीब पांच बजे के आस पास वह योगा करने के लिए अपने मकान/ फ्लैट की छत पर पहुंचे, बहुत समय बीत जाने के बाद भी जब वह नीचे नहीं लौटे तो पत्नी उन्हें देखने उपर पहुंचीं तब उन्होंने देखा की उनके पति छत पर बने स्टोर रूम में फंदे पर लटके हुए थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related