Homeमध्य प्रदेशदेश में लौटीं कोरोना की पाबंदियां, नागपुर में लगा लॉकडाउन; मध्य प्रदेश...

देश में लौटीं कोरोना की पाबंदियां, नागपुर में लगा लॉकडाउन; मध्य प्रदेश में नाइट कर्फ्यू की हो सकती है दस्तक

Date:

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस का खतरा बढ़ रहा है। देश में आज सबसे ज्यादा 26 हजार से अधिक कोरोना मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र समेत देश के 9 राज्यों में कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इसके मद्देनजर देश में कोरोना संक्रमण के प्रसार को फैलने से रोकने के उपाय किए जा रहे हैं। इसके तहत देश में एक बार फिर से होली के त्योहार से पहले कोरोना की पाबंदियां लौट आई हैं।

दरअसल, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस बेकाबू होता जा रहा है। यहां कोरोना के मामले बेहद तेजी से बढ़ने लगे हैं। इसके मद्देनजर महाराष्ट्र में कई जगह लॉकडाउन लगा दिया गया है। इसके साथ ही केरल, तमिलनाडु, पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक और हरियाणा में भी कोरोना बढ़ रहा है। आइए जानते हैं किस राज्य में कोरोना की पाबंदियां लगाई गई हैं

नागपुर में आज से लॉकडाउन

नागपुर से आज से हफ्ते भर का लॉकडाउन लगाया गया है। नागपुर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 15 मार्च से 21 मार्च तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार केवल आवश्यक सेवाएं जैसे कि सब्जी और फल की दुकानें और दूध बूथ खुले रहेंगे। इस दौरान आज नागपुर में सड़कें वीरान दिखीं। इस दौरान शहर के लोग, सुबह की सैर के दौरान, COVID-19 सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करते देखे गए

देश के 4 जिलों में अब तक संपूर्ण लॉकडाउन

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण देश के चार राज्यों में अब तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जा चुका है। नागपुर, अकोला, परभनी और औरंगाबाद में फिलहाल लॉकडाउन लागू है। हालांकि, मुंबई समेत महाराष्ट्र के अन्य इलाकों में लॉकडाउन लगाने की चेतावनी सीएम उद्धव दे चुके हैं। महाराष्ट्र के अन्य इलाकों में लॉकडाउन पर फैसला सरकार जल्द करने वाली है।

कर्नाटक में लॉकडाउन की चेतावनी

कर्नाटक में भी संक्रमण तेजी से ब़ढ़ रहा है। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वो सहयोग नहीं करेंगे तो दोबारा लॉकडाउन जैसे उपाय करने पड़ेंगे।

मध्य प्रदेश में नाइट कर्फ्यू की आहट !

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार यहां सख्ती बढ़ाने पर विचार कर रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य में कोरोना की स्थिति को लेकर मंगलवार को एक बैठक बुलाई गई है। इसमें नाइट कर्फ्यू लगाने पर विचार किया जा सकता है। इंदौर और भोपाल में नाइट कर्फ्यू लगाने पर पहले विचार किया जा रहा है।

अब तक 9 शहरों में लग चुका है नाइट कर्फ्यू

देश में कोरोना लॉकडाउन के अलावा नाइट कर्फ्यू भी लगाया जा रहा है। देश में अब तक कुल 9 शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाया जा चुका है। महाराष्ट्र के पुणे में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। इसके अलावा पंजाब के मोहाली, जालंधर, एसबीएस नगर (नवांशहर), होशियारपुर, कपूरथला, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और लुधियाना में भी नाइट कर्फ्यू लगाया गया है।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...