HomeदेशISIS से संबंधित 7 ठिकानों पर NIA की कार्रवाई, दिल्ली, केरल और...

ISIS से संबंधित 7 ठिकानों पर NIA की कार्रवाई, दिल्ली, केरल और कर्नाटक में छापा

Date:

नई दिल्ली। इस्लामिक स्टेट (आईएस) मॉड्यूल के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (National Investigation Agency)  बड़ी कार्रवाई कर रही है। दिल्ली सहित देशभर के सात स्थानों पर एनआइए की छापेमारी चल रही है। जानकारी के मुताबिक टेरर फंडिंग से जुड़ों मामलों में ये छापेमारी दिल्ली, केरल और कर्नाटक से संबंधित 7 जगहों पर की जा रही है।

एनआइए के एक सूत्रों ने बताया कि दिल्ली, कर्नाटक और केरल के सात स्थानों पर कई एजेंसी सर्च ऑपरेशन चला रही है। इसमें दिल्ली में जाफराबाद इलाके में छापेमारी चल रही है। इसके अलावा एनआइए की टीम बेंगलुरु में दो ठिकानों पर तलाशी कर रही है। इसके साथ ही केरल के कोच्चि और कुनूर में चार स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई चल रही है।

सूत्र ने कहा कि जिन लोगों के परिसरों में छापेमारी चल रही है वो शिक्षित लोग हैं, जिन्हें कथित तौर पर आईएस समूहों द्वारा कट्टरपंथी बनाया गया है। सूत्र ने यह भी बताया कि जिन लोगों के परिसरों की तलाशी ली जा रही है, उन्हें पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया जा सकता है।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...