Homeदेशमानवता के कार्य में भारतीय महिलाएं दुनिया में अव्वल, संयुक्त राष्ट्र संघ...

मानवता के कार्य में भारतीय महिलाएं दुनिया में अव्वल, संयुक्त राष्ट्र संघ के सर्वे में शीर्ष पर राजस्थान की पार्वती जांगिड़

Date:

नई दिल्ली। भारतीय महिलाओं ने मानवता के कल्याण के लिए किए कार्यो में दुनियाभर में मिसाल कायम की है। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा जारी एक हजार महिलाओं की सूची में शीर्ष दस महिलाओं में पांच भारतीय हैं। पहला स्थान राजस्थान के जोधपुर की पार्वती जांगिड़ ने हासिल किया है। तीसरे और चौथे स्थान पर इंदौर की क्रमश: मोनिका पुरोहित और आरजे विनी अग्रवाल हैं तो आठवां स्थान दिल्ली की सीमा समृद्धि ने बनाई है।

किरण बेदी, सुधा मूर्ति भी चर्चा में

जानकारी के मुताबिक इस सूची में शामिल महिलाएं संयुक्त राष्ट्र संघ के इनिशिएटिव रिपब्लिक ऑफ वीमेन द्वारा गठित अंतरराष्ट्रीय स्तर के बोर्ड में शामिल होंगी। यह बोर्ड विश्वभर में महिलाओं के उत्थान और सशक्तीकरण संबंधी नीतियां बनाने में संयुक्त राष्ट्र संघ को सहयोग करेगा। इस सर्वे में किरण बेदी, सुधा मूर्ति जैसी शख्सियतें भी नामांकित हुई थीं।

खुद के जीवन संघर्ष को ही बनाई मिसाल

राजस्थान के जोधपुर की पार्वती जांगिड़ सुतार सामाजिक कार्यकर्ता और सद्भावना दूत हैं। बचपन में ही पिता के निधन और बाल विवाह जैसी त्रासदी के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। न केवल अपना विवाह निरस्त कराया, बल्कि चार बहनों और दो छोटे भाइयों के साथ परिवार को भी मजबूती दी। दसवीं कक्षा में ही स्कूल छुड़वा दिया गया, लेकिन उन्होंने पढ़ाई दोबारा शुरू की। राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर करने अलावा वर्तमान में समाज सेवा में भी शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। पार्वती यूथ पाíलयामेंट आफ इंडिया की चेयरपर्सन और फाउंडर प्रेसिडेंट हैं।

23 साल से मूक-बधिरों के लिए काम कर रही हैं मोनिका

इंदौर में आनंद सर्विस सोसायटी की संचालिका मोनिका पुरोहित पिछले 23 साल से मूक-बधिर महिलाओं और बच्चों के लिए काम कर रही हैं। उनकी संस्था में 450 छात्र रहते और पढ़ते हैं। मोनिका बच्चों को साइन लैंग्वेज में पढ़ाती हैं। इंदौर के तुकोगंज थाने में 2002 से संचालित प्रदेश के एकमात्र मूक-बधिर पुलिस सहायता केंद्र में मूक-बधिर पीडि़तों की मदद करती हैं। उन्होंने मूक-बधिर व मंदबुद्धि बच्चों के उत्पीड़न के 350 से ज्यादा मामलों में उन्हें न्याय दिलवाने में मदद की है।

इंटरनेट मीडिया पर प्रेरक कहानी लिखती हैं आरजे विनी

इंदौर के साकेत नगर में रहने वाली आरजे विनी अग्रवाल पिछले पांच साल से हर सोमवार को एक प्रेरक कहानी इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर लिखती आ रही हैं। इसमें वह छोटे-छोटे किस्से और कहानियों के माध्यम से सीख दे रही हैं। वह अक्सर बच्चों व महिलाओं से जुड़े मुद्दों को रेडियो और इंटरनेट मीडिया पर प्रमोट करती हैं।

सर्वे में टाप 10

1- पार्वती जांगिड़ सुतार, सामाजिक कार्यकर्ता व सद्भावना दूत (जोधपुर, राजस्थान)

2- मैरी मिलबेन, हालीवुड गायक व कार्यकर्ता, अमेरिका

3- मोनिका पुरोहित, सामाजिक कार्यकर्ता, (इंदौर, मध्यप्रदेश)

4- प्रेयर नवागबोसो, सामाजिक कार्यकर्ता, नियाग्रा

5- आरजे विनी अग्रवाल, कार्यकर्ता और मोटिवेशनल स्टोरी टेलर (इंदौर, मध्यप्रदेश)

6- लिंडा डोयुम कपुम, सामाजिक कार्यकर्ता, नाइजीरिया

7- आशाबा फरीदा, टेडेक्स स्पीकर, कार्यकर्ता युगांडा

8- सीमा समृद्धि, अभिभाषक, नारीवादी सामाजिक कार्यकर्ता, दिल्ली

9- अनिका शुबाह उपोमा, सामाजिक कार्यकर्ता बांग्लादेश

10- डोरथी अकेंडे, महिला सशक्तीकरण, नियाग्रा

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related