Homeक्रिकेटविराट की टीम के ओपनर बल्लेबाज ने मचाया हड़कंप, खेल दी 152...

विराट की टीम के ओपनर बल्लेबाज ने मचाया हड़कंप, खेल दी 152 रन की पारी और लगाए 5 छक्के 14 चौके

Date:

नई दिल्ली। विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी के युवा ओपनर बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल ने विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में अपनी टीम कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करते हुए उड़ीसा के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया। पडीक्कल साल 2020 आइपीएल सीजन में अपनी बल्लेबाजी के दम पर खूब चर्चा में आए थे। युवा देवदत्त अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और उड़ीसा के खिलाफ उन्होंने अपनी इसी खूबी का बखूबी परिचय देते हुए 152 रन की धमाकेदार पारी खेल डाली।

देवदत्त पडीक्कल ने 140 गेंदों पर बनाए 152 रन

उड़ीसा के खिलाफ कर्नाटक की शुरुआत काफी मजबूत रही और ओपनर बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल व कप्तान समर्थ आर के बीच पहले विकेट के लिए 140 रन की शानदार साझेदारी करते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। समर्थ का विकेट 60 रन के स्कोर पर गिरा और उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके लगाए। इसके बाद देवदत्त ने दूसरे विकेट के लिए सिद्धार्थ के साथ मिलकर 65 रन की साझेदारी की और फिर सिद्धार्थ भी 41 रन पर आउट हो गए। इसके बाद देवदत्त ने तीसरे विकेट के लिए करुण नायर के साथ मिलकर 75 रन की साझेदारी कर डाली और फिर आउट हो गए।

देवदत्त ने अपनी पारी में कुल 140 गेंदों का सामना किया और 152 रन बनाए साथ ही इस पारी के दौरान उन्होंने 5 छक्के व 14 चौके लगाए। इसके अलावा कर्नाटक की तरफ से अनिरुद्ध जोशी ने सिर्फ एक रन का योगदान दिया तो वहीं अभिमन्यु मिथुन ने 5 छक्कों की मदद से 17 गेंदों पर नाबाद 40 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर टीम का स्कोर 50 ओवर में 5 विकेट पर 329 रन तक पहुंचा। उड़ीसा की तरफ से सूर्यकान्त प्रधान और हर्षित राठौड़ को दो-दो सफलता मिली जबकि कप्तान शांतनु मिश्रा को एक विकेट मिला।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related