विरोध किया, तो पत्थर से कुचलने लगा सिर, फिर लड़की गिड़गिड़ाई- जान मत लो, रेप करलो…

Date:

भोपाल: राजधानी भोपाल के कोलार इलाके में दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक लड़की से दुष्कर्म की कोशिश की गई। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो उसे दांतों से, नाखूनों से नोचा गया। इतना ही नहीं लड़की पर पत्थरों से वार किया इस धक्कामुक्की में लड़की की रीढ़ की हड्डी टूट गई। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका एम्स में ऑपरेशन हुआ, 42 टांके आए, लेकिन अब वो हिल भी नहीं सकती। मामला गर्माने के बाद अब डीआईजी इलशाद वली ने SIT का गठन किया है और मामले की जांच के आदेश दिए हैं

जानकारी के मुताबिक, भोपाल के कोलार इलाके में एक 24 वर्षीय लड़की गुड़िया(बदला हुआ नाम) जेके अस्पताल के पास सड़क के किनारे टहलने निकली थी। जहां एक हवसी ने उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की। लड़की ने खुद को बचाने की कोशिश की तो उसने लड़की को इतनी जोर से धक्का मारा कि उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। इसके बाद हाथापाई में लड़की को झाड़ियों में फेंक दिया। लड़की ने बताया कि हवसी ने उसका शरीर नोंचने शुरु किया, दांतों से काटने लगा और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। इस दौरान लड़की ने खुद को बचाने के लिए चीखना शुरु किया हाथ पैर मारे लेकिन लड़के ने उसे पीटना शुरु कर दिया

लड़के ने उसके सिर पर कई बार पत्थर से वार किए। लड़की के अनुसार, एक समय ऐसा भी लगा कि यह उसका आखिरी दिन है। लड़का उसे जिंदा नहीं छोड़ेगा। इस दौरान लड़की उसके आगे गिड़गिड़ाई कि- तू रेप कर ले, नहीं चिल्लाऊंगी, न किसी को फोन करूंगी। लेकिन पत्थर मत मारो। थोड़ी सांस तो लेने दो। यह सुनकर आरोपी ने लड़की को पीटना बंद कर दिया। इस दौरान लड़की ने हिम्मत कर फिर से मदद के लिए चिल्लाना शुरु कर दिया। उसकी आवाज पास से गुजर रहे युवक-युवती ने सुन ली। दोनों झाड़ियों में घुस आए। दरिंदा उन्हें देखते ही लड़की को अधमरा छोड़ वहां से भाग निकला। युवक-युवती ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।

गुड़िया के सिर पर गंभीर चोट आई है। उसकी रीढ़ की हड्डी भी टूट गई है। ऑपरेशन में उसकी रीढ़ की हड्डी में रॉड डाली गई है। गुड़िया की हालत यह है कि वह अपनी मर्जी से एक इंच भी हिल नहीं पा रही। उसकी कमर के नीचे का बायां हिस्सा पेरेसिस बीमारी से सुन्न हो गया है। बायां पैर बिना रुके हिलता रहता है। कम से कम अगले छह महीने तक वह ऐसे ही बिस्तर पर रहेगी।

वहीं इस मामले में पुलिस की भूमिका पर भी गुड़िया ने सवाल उठाए हैं। उसका कहना है कि पुलिस पहले तो यह कहकर पल्ला झाड़ती रही कि इस घटना को किसी जान पहचान वाले ने अंजाम दिया है बाद में जब मामला मीडिया में पहुंचा तो आरोपी के खिलाफ महज छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। जबकि उस दर दरिंदे ने मुझे इतना दर्द दिया, मुझे जान से मारने की कोशिश की। हालांकि कोलार पुलिस ने दानिशकुंज चौराहे के पास एक जूस सेंटर पर लगे कैमरे से जो CCTV रिकॉर्ड जब्त किया, उसमें वो दरिंदा सामने से धक्का देते हुए दिख रहा है। वहीं पुलिस ने मामले में छेड़छाड़ और हत्या के उस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए और परिजनों की मांग पर डीआईजी इरशाद वली ने TI सुधीर अरजरिया को तत्काल प्रभाव से उसे लाइन भेजते हुए मामले की जांच के लिए SIT गठित कर दी है। जांच हबीबगंज सीएसपी भूपेंद्र सिंह करेंगे।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related