Homeविदेशब्रिटेन ने कहा, शेख लतीफा के जिंदा होने का सुबूत दे यूएई,...

ब्रिटेन ने कहा, शेख लतीफा के जिंदा होने का सुबूत दे यूएई, दुबई की राजकुमारी ने जारी किया था बंधक होने का वीडियो

Date:

लंदन। ब्रिटेन चाहता है कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सुबुत पेश करे कि दुबई के एक शासक की बेटी शेख लतीफा अभी भी जिंदा है। ब्रिटेन ने यह मांग ऐसे समय में की है जब बीबीसी ने एक वीडियो दिखाया है, जिसमें शेख लतीफा कह रही हैं कि उन्हें बाड़ से घिरे एक विला में बंद किया हुआ है। ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने कहा कि यह बहुत परेशान करने वाली बात है कि एक महिला संकट में है।

इस वीडियो में 35 वर्षीय राजकुमारी लतीफा बता रही हैं कि उन्हें बंधक बनाया हुआ है। वह एक बड़े घर में हैं, जिसे पूरी तरह जेल में तब्दील कर दिया गया है। यह वीडियो वह अपने बाथरूम में बना रही हैं, यही एक स्थान बचा है, जहां मुझे अपने को लॉक करने की अनुमति है। यहां खिड़की बंद रहती हैं और मैं उन्हें खोल भी नहीं सकती हूं।

विदेश मंत्री ने कहा कि ऐसी स्थिति में संयुक्त अरब अमीरात को ऐसे सुबूत दिखाने चाहिए, जिससे लतीफा के जिंदा होने की जानकारी मिल सके। मेरा मानना है कि हर इंसान मानवता के नाते जानना चाहेगा कि वो जिंदा है। संयुक्त राष्ट्र को इस मामले को देखना चाहिए।

इस वीडियो के संबंध में दुबई के शासक शेख मुहम्मद बिन राशिद अल-मखतूम के कानूनी विभाग ने कोई टिप्पणी नहीं की है। शेख लतीफा बिन मुहम्मद अल मखतूम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2018 में सुर्खियों में आई थीं, जब मानवाधिकारों के संगठन ने उनके दुबई से भागने की कोशिश का वीडियो जारी किया था।

साल 2018 में दुबई के शक्तिशाली शासक की बेटी शेख लतीफा बिंत मोहम्मद अल मख्तूम देश छोड़कर भागने की कोशिश के दौरान एक नाव से पकड़ा गया था। उन्‍होंने मंगलवार को जारी नए वीडियो में कहा है कि उन्‍हें नहीं पता कि वह इस स्थिति में जीवित रह पाएगी या नहीं। वीडियो में शहजादी जिस जेल विला में नजर आ रही हैं वह संभवत: संयुक्त अरब अमीरात के शहर की है। यूएई के वंशानुगत शासन में उसके पिता शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मख्तूम प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति के तौर पर पदस्थ हैं।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related