Homeमध्य प्रदेशडिंडौरी जिले में 57 लीटर अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

डिंडौरी जिले में 57 लीटर अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Date:

डिंडौरी। डिंडौरी जिले के विक्रमपुर चौकी पुलिस ने रविवार को अवैध रूप से परिवहन कर ले जाई जा रही 57 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त कर दो आरोपित को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी संजय सोनवानी ने बताया कि 10 जनवरी की रात चौकी पुलिस द्वारा बिना नंबर प्लेट के इको वाहन में बैठे भैयालाल और कलता सिंह दोनों निवासी ग्राम छपरा पुलिस चौकी विक्रमपुर थाना शाहपुर जिला डिंडोरी के कब्जे से अवैध अंग्रेजी शराब कुल मात्रा 57 लीटर और एक मारुति सुजुकी की इको कार जब्त की गई है। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपित अपनी इको गाड़ी से भारी मात्रा में शराब लेकर ग्राम सक्का रोड तरफ से ग्राम चौबीसा तरफ आ रहे थे। मौके पर चौकी प्रभारी विक्रमपुर व पुलिस स्टाफ के द्वारा मौके पर पहुंचे ग्राम चौबीसा मेन रोड स्कूल के पास नाकाबंदी पाइंट लगाकर वाहन चेकिंग कर संदिग्ध बिना नंबर की मारुति इको को रोका गया। उक्त वाहन में दो व्यक्ति बैठे थे जिनका नाम भैयालाल और कलता सिंह दोनों निवासी ग्राम छपरा चौकी विक्रमपुर है।

वाहन की तलाशी की गई जो गाड़ी के बीच वाली सीट के पीछे तरफ 2 पेटी गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब 100 नग, 2 पेटी देशी मदिरा मसाला शराब 100 नग, 2 पेटी देसी मदिरा प्लेन 100 नग, एक पुराने थैले में 20 नग गोवा व्हिस्की, कुल शराब 320 नग अंग्रेजी देसी शराब पाई गई। दोनों आरोपितों से अवैध शराब रखने व परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए जो आरोपी पेश नहीं किए। दोनों आरोपितों से कुल देसी अंग्रेजी शराब 320 नग, कुल कीमत 28100 रुपये कुल शराब की मात्रा 57 लीटर के साथ एक बिना नंबर की मारुति सुजुकी इको वाहन जप्त किया गया।

आरोपिता का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने से चौकी विक्रमपुर थाना शाहपुर में अपराध क्रमांक 15/21 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर दोनों आरोपितो भैया लाल मरावी पिता फगुआ सिंह मरावी उम्र 37 वर्ष और कलुआ सिंह पिता पहलू सिंह उम्र 18 वर्ष दोनों निवासी ग्राम छपरा थाना शाहपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन व एसडीओपी शहपुरा के दिशा निर्देश में चौकी प्रभारी विक्रमपुर उपनिरीक्षक संजय सोनवानी, सहायक उप निरीक्षक विनोद सिंह, प्रधान आरक्षक चंद्र भूषण दुबे, प्रधान आरक्षक संदीप पटेल, आरक्षक गोविंद सिंह, आरक्षक छोटेलाल, आरक्षक अजय मरकाम, चालक आरक्षक निशांत पटेल कार्रवाई में शामिल रहे।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni NH-44 Accident: लखनादौन के सिरमंगनी के पास खड़ी बस में ट्रक घुसा, देवेंद्र पटेल की मौत, 15 घायल

रिपोर्ट बालमुकुंद सिंह: सिवनी जिले के लखनादौन क्षेत्र में...