Homeदेशउत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में हुई ठंड की वापसी, अमृतसर में...

उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में हुई ठंड की वापसी, अमृतसर में दर्ज घना कोहरा; जानें मौसम का ताजा हाल

Date:

नई दिल्ली।उत्तर भारत के ज्यादातार राज्यों में पिछले तीन चार दिनों से ठंड से मिली राहत के बाद फिर से ठंड का एहसास हुआ। आज यानी 25 दिसंबर को दिल्ली, पंजाब, हरियाण, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड में ठंड तापमान में कमी आई है। दिल्ली के सफदरजंग में आज न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, कल की अपेक्षा इस तापमान में गिरावट आई है। उधर, पंजाब के अमृतसर में घने कोहरे के चलते कम विजीबिलटी रही। लुधियाना में आज और कल न्यूनतम तापमान 2 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक अब फिर से पारा लुढ़केगा। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी और उत्तर-पूर्व से आने वाली हवा की वजह से आज से फिर ठंड के जोर पकड़ सकती है।  वहीं  राजस्थान के माउंट आबू में पिछले 10 दिनों से सुबह के समय जगह-जगह ओस की बूंदें बर्फ में तब्दील हो रही हैं। यानी इस राज्य में ठंड बनी हुई है। आज यूपी में स्थित मेरठ में न्यूनतम पारा पांच डिग्री और अधिकतम पारा 23 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं आज यानी क्रिसमस के बाद यहां पर ठंड बढ़ने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

पंजबा में 27 दिसंबर को बारिश के आसार, शीतलहर का अलर्ट जारी

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पंजाब के सभी जिलों में अगले दो दिन शीतलहर चल सकती है। इससे रात के समय कड़ाके की ठंडी पड़ेगी। राज्य का औसत तापमान रात के समय 3 से 5 डिग्री और दिन का 20 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। पंजाब के विभिन्न जिलों में 27 दिसंबर को बारिश के आसार हैं। इनमें दोआबा और अमृतसर क्षेत्र शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब का लुधियाना 2.8 डिग्री के साथ सबसे ठंडा दर्ज किया गया है।

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड

बात अगर छत्तीसगढ़ की करें तो यहां ्पर हवा की दिशा बदलने के चलते राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी हुई दर्ज हुई है। बुधवार को प्रदेश में दुर्ग को छोड़कर कहीं भी शीतलहर के हालात नहीं थे। मौसम विभाग के मुताबिक,  प्रदेश में उत्तर-पूर्वी हवाओं के फिर चलने से ठंड बढ़ेगी। सरगुजा और बिलासपुर में रात से ही शीतलहर चल सकती है। मैदानी इलाकों और बस्तर में एक-दो दिन बाद ठंड बढ़ने के आशंका है।

झारखंड 29 दिसबंर तक रहेगी राहत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड में अभी 29 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड नहीं पड़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ के  चलते अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दो दिन बाद 26 दिसंबर को अधिकतम तापमान में और इजाफा होगा, क्योंकि उत्तर भारत से एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ झारखंड में प्रवेश करने वाला है।  जिसके चलते मौसम में बदलाव आएगा और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related