Homeमध्य प्रदेशJabalpur Accident News : रास्ते में हुए एक्सीडेंट को देख रहे थे...

Jabalpur Accident News : रास्ते में हुए एक्सीडेंट को देख रहे थे लोग, पीछे से आ गई बस… 4 की दर्दनाक मौत

Date:

जबलपुर: इसे बदकिस्मती कहे या लापरवाही ? एक हादसाग्रस्त बोलेरो को देखने के लिए सड़क पर खड़े कुछ लोगों के उपर सवारियों से भरी बस आकर पलट गई और इसके नीचे दबने से 4 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। जी हां यह दर्दनाक और हैरान करने वाला हादसा मध्य प्रदेश के दमोह जिले में हुआ। जहां एक बोलेरो गाड़ी पलट गई जिसे देखने के लिए कुछ बाइक सवार वहां खड़े थे इतने में पीछे से सवारियों से भरी बस आई और उन्हें रौंद दिया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, जबलपुर के शहपुरा भिटोनी से जैन समाज के लोग इंदौर से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। रास्ते में दमोह जबलपुर सीमा पर बस अनियंत्रित हो गई और पहले से हुए हादसे को देख रहे लोगों को रौंदते हुए पलट गई।

दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही पाटन थाना टीआई आसिफ इकबाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची। बस में फंसे हुए लोगों को बाहर निकलवा कर 108 की मदद से पाटन अस्पताल पहुंचाया। वहीं बस के नीचे बाइक के साथ दबे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी देरी से आने के कारण एक महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related