सिवनी : दक्षिण सामान्य वनमंडल सिवनी के अंतर्गत वन परिक्षेत्र खवासा (सा0) की बीट पिंडरई बुट्टे के वन कक्ष क्रमांक पी.एफ. 257 में दिनांक 18.12.2020 की दोपहर में एक नर बाघ का शव पाया गया था.
जिसके सभी अंग मौजूद थे लेकिन बाघ के मुंह के ,पास विद्युत करेंट के कारण घाव पाया गया। अपराधी की खोज हेतु पेंच राष्ट्रीय उद्यान सिवनी के डॉग स्ववाइड की सहायता ली गई। डॉग ने घटना स्थल से लगभग 4.5 कि.मी. दूरी पर खेत में बनी झोपड़ी से 02 बंडल जी.आई.तार. को खोज निकाला।
खेत की सीमा पर लकड़ी के खूंटे एवं जी.आई.तार. लगा पाया गया। खेत की झोपड़ी में मिथलेश वलद देवराम भलावी, उम्र 22 वर्ष साकिन सावरीरीठ, तहसील कुरई, जिला सिवनी व्यक्ति मिला जिसने फसल सुरक्षा हेतु तार लगाने की बात स्वीकार की। उक्त व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है एवं पूछताछ की जा रही है। जिसका वन अपराध प्रकरण क्रमांक 47073/04 से पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण में विवेचना जारी है।