Homeसिवनीसिवनी: 2 करोड़ 14.5 लाख रुपए सहित अर्थनिधि लिमिटेड कंपनी का संचालक...

सिवनी: 2 करोड़ 14.5 लाख रुपए सहित अर्थनिधि लिमिटेड कंपनी का संचालक सिवनी पुलिस की गिरफ्त में

अर्थनिधि लिमिटेड कंपनी के संचालक को डूण्डासिवनी पुलिस ने पकड़ा, कुल मशरूका लगभग 2 करोड़ 14.5 लाख रूपये जप्त

Date:

सिवनी : सिवनी पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक द्वारा आम जनता से संबंधित शिकायतों के साथ साथ सूदखोरों व चिटफंड द्वारा डबल पैसा देने का लालच देकर पूंजी जमा कर वापस न करने वाली समस्याओं में तत्काल निराकरण के निर्देश भी सभी थाना प्रभारियों को दिए गए है। सिवनी पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे एवं अनुनिभागीय अधिकारी (पुलिस) सिवनी पारूल शर्मा के मार्गदर्शन में इस हेतु सतत प्रयास किये जा रहे है.

इसी तारतम्य में दिनांक 02/12/2020 को थाना डूंडासिवनी के प्रार्थी भादूलाल इड़पाचे एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा आवेदन पत्र दिया, जिसमें अर्थनिधि लिमिटेड कंपनी के संचालक अशोक चौधरी द्वारा दूसरे बैंको की तुलना में ज्यादा ब्याज दिलाने के नाम पर हम सभी व्यक्तियों से 5000000/-(पचास लाख रूपये) जमा करवा लिया गया और बोला गया कि कम समय में दुगने करके वापस लौटा दूंगा। डूण्डासिवनी पुलिस थाना में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था नियत तिथि के पश्चात जब हमारे द्वारा पैसा वापस मांगने के लिए उक्त कंपनी के पते पर जाकर देखा गया तो पता चला कि अशोक चौधरी बैंक बंद करके भाग गया है।

arth nidhi private limited

अशोक चौधरी ने अर्थनिधि लिमिटेड कंपनी के नाम से व उत्थान इंडिया ट्रेडिंग लिमिटेड नाम से आनलाइन बिजनेस चालू कर हर माह 20 प्रतिशत लाभ देकर जमा की गई राशि लौटाने का झांसा देकर और भी अन्य लोगों से रूपये लेकर फरार हो गया था। जिस पर अनावेदक अर्थनिधिी लिमिटेड कंपनी के संचालक अशोक चौधरी के विरूद्ध थाना डूंडासिवनी में अपराध क्र. 622/2020 धारा 420, 409, 467, ताहि एवं 3(4), 4 म. प्र. ऋणियों का संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। 

हिरासत में लेकर पूछताछ पर उक्त अपराध करना स्वीकार किया

पुलिस थाना प्रभारी डूंडासिवनी श्री देवकरण डेहरिया द्वारा उक्त परिस्थितियों से अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) सुश्री पारूल शर्मा को अवगत कराया गया। वहीं तत्काल पुलिस द्वारा आरोपी के पते पर दबिश दी गई किन्तु आरोपी अपने पते पर उपस्थित नहीं मिला। जिसकी पतारसी हेतु पुलिस टीम गठन किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिलने पर अनावेदक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त अपराध करना स्वीकार किया। जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। इसके अन्य साथी दौरान की पतारसी की जा रही है। 

जमीन, मकान, जेबर व दस्तावेज मिले 

डूण्डासिवनी पुलिस द्वारा उक्त मामले में आरोपी- अशोक चौधरी पिता जगदीश चौधरी निवासी सूफी नगर सिवनी को गिरफतार किया गया है। वहीं जप्त संपति के रूप में 1. तीन मंजिला मकान कीमनी करीब 50 लाख रूपये के दस्तावेज, 2. गोपाल गंज सिवनी में 2.5 एकड़ जमीन कीमती 1 करोड़ 50 लाख रूपये के दस्तावेज, 3. सोने का हार कीमती 1.50 लाख रूपये, 4. एक स्विफ्ट कार कीमती 06 लाख रूपये, 5. शेयर कीमती 07 लाख रूपये, कुल मशरूका लगभग 2 करोड़ 14.5 लाख रूपये। 

कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान 

उक्त प्रकरण में कार्यवाही करने में पुलिस थाना प्रभारी डूंडासिवनी उनि श्री देवकरण डेहरिया, सउनि श्री पी. एल. देशमुख, सउनि श्री राजपूत, प्रआर श्री भास्कर राउत, प्रआर श्री नितिन तुमड़ाम, मआर पूर्णिमा रंगारे, आर श्री मुकेश गोंडाने, श्री मनोज मरावी, श्री राकेश त्रिवेदी, श्री एजाज खान, श्री विवेक बाथरे, श्री सुनील भरके, श्री शेखर बघेल का विशेष योगदान रहा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related