Homeमध्य प्रदेशMP: दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण की खबर के बाद CM शिवराज...

MP: दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण की खबर के बाद CM शिवराज बोले- युवाओं को नशे की लत लगाने वालों को छोड़ेंगे नहीं

Date:

भोपाल : MP: दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण की खबर के बाद CM शिवराज बोले (MP CM SHIVRAJ SINGH CHOUHAN)- युवाओं को नशे की लत लगाने वालों को छोड़ेंगे नहीं : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM SHIVRAJ SINGH CHOUHAN) ने प्रदेश में युवा वर्ग को नशे की दुनिया में ले जाने वाले अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM SHIVRAJ SINGH CHOUHAN) ने आज मंत्रालय में पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी को कहा कि प्रदेश में कुछ स्थानों पर विभिन्न तरह के नशीले पदार्थों की आपूर्ति का कार्य चल रहा है। इसकी जानकारी उन्हें विभिन्न स्त्रोतों के साथ ही समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त हुई है। आज ही दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में इस आशय के समाचार देखने से उनके संज्ञान में कुछ तथ्य आए हैं। प्रदेश में स्पेशल टीम गठित कर इस अनैतिक कारोबार और नशे की लत बढ़ाने के कार्य को रोका जाए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि इस तरह के अपराधों से जुड़े व्यक्तियों को किसी भी स्थिति में बख्शा न जाये। स्कूल और कॉलेज के बच्चों को नशे की आदत डालकर उनके जीवन के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। विद्यार्थी ड्रग्स के उपयोग के दुष्परिणामों से अनभिज्ञ रहते हैं। उन्हें समझाईश देकर भी गलत दिशा में जाने से रोका जाना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि युवाओं द्वारा नशीले पदार्थ के प्रयोग को गंभीरता से लिया जाए। इस संबंध में संचालित अभियान की प्रगति से उन्हें नियमित रूप से अवगत करवाया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related