सिवनी कोरोना न्यूज़: 26 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, अभी 208 एक्टिव केस

SHUBHAM SHARMA
1 Min Read
Seoni Corona News | सिवनी कोरोना न्यूज़

सिवनी । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की विगत देर रात प्राप्त रिपोर्ट में 26 नये मरीज मिले हैं।

जिसमें लखनादौन वार्ड नंबर 3 में 02,वार्ड नंबर 10 में 01, मुख्यालय में 01 तथा आदेगाव में 01 पॉजिटिव मरीज पाया गया है। इसी तरह छपारा मुख्यालय मे 01, ग्राम बोरिया में 01 तथा ग्राम डूंगरिया में 01, केवलारी मुख्यालय में 01, घंसौर विकासखंड के ग्राम डोला में 02तथा कुडोपार मे 01

सिवनी नगरीय क्षेत्र छिंदवाड़ा चौक में 01, कबीरवार्ड में 01, बुधवारी में 02, द्वारिका नगर में 01,शास्त्री वार्ड में 04, काली चौक 01, भैरोगंज 01,राजपूत कॉलोनी 01,जिला चिकित्सालय परिसर में 01 तथा नगझर में 01 पॉजिटिव मरीज पाया गया हैं। वही विगत दिवस 30 मरीज पूर्णत: ठीक हो चुके हैं ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम ने बताया कि अब तक जिले में कुल 20328 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं। जिसमें से 1005 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। 790 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं । कोरोना के 208 एक्टिव केस है।

Share This Article