Bigg Boss 14: बिग बॉस के घर में राधे मां? धमाकेदार एंट्री ने लोगों को चौंकाया, सामने आया वीडियो

SHUBHAM SHARMA
3 Min Read
Bigg Boss 14: बिग बॉस के घर में राधे मां? धमाकेदार एंट्री ने लोगों को चौंकाया, सामने आया वीडियो

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में राधे मां (Radhe Maa) की एंट्री हो गई है. बिग बॉस के घर (Bigg Boss House) में एंट्री लेते हुए उनका वीडियो भी सामने आ चुका है.

मुंबई. छोटे पर्दे पर कभी विवादों तो कभी दिलचस्प कारनामों के जरिए जबरदस्त टीआरपी बटोरने वाला शो बिग बॉस सीजन 14 (Bigg Boss 14) के साथ जल्द ही दस्तक देने जा रहा है. वहीं ये शो रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है. सलमान खान (Salman Khan) द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो पर इस सीजन के कंटेस्टेंट के बारे में जानने के लिए हर कोई बेताब है. वहीं इस शो के मेकर्स भी धीरे-धीरे तगड़े राज खोल रहे हैं. ऐसे ही एक खुलासे के दौरान पता चलता है कि बिग बॉस 14 के घर में राधे मां (Radhe Ma) ने एंट्री ले ली है. वहीं बीबी हाउस में एंट्री लेती राधे मां का वीडियो भी सामने आया है.

हाल ही में बिग बॉस को प्रसारित करने वाले टीवी चैनल कलर्स के ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट पर एक धमाकेदार वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में बिग बॉस हाउस में शानदार एंट्री लेती राधे मां दिखाई दे रही हैं. वो लाल रंग की ड्रेस में सज-धज कर और हाथ में त्रिशूल लेकर बिग बॉस के घर में आई हैं. इस दौरान उनके साथ कुछ लोग भी नजर आए. वहीं राधे मां की एंट्री के साथ बिग बॉस ने उनका घर में जबरदस्त स्वागत भी किया. यहां देखें राधे मां की धांसू एंट्री-

https://twitter.com/ColorsTV/status/1310917895199711232

ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में जानकारी दी गई है कि- ‘बरसेगी किसकी कृपा इस शनिवार बिग बॉस के घर में? बिग बॉस 14 ग्रैंड प्रीमियर, 3 अक्टूबर शनिवार रात 9 बजे.’ इस वीडियो में राधे मां कहती नजर आ रही हैं, ‘ये घर हमेशा बना रहे, बिग बॉस इस बार बहुत चले….’

वहीं अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि वो इस शो पर बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ले रही हैं या नहीं लेकिन इस शो में राधे मां की एंट्री ने वाकई लोगों को चौंका दिया है. हर कोई जानना चाहता है कि घर में उनका रोल क्या होगा.

Share This Article