Homeमध्य प्रदेशइस्तीफा देने पर दिग्विजय सिंह ने हरसिमरत कौर को दी बधाई, दुष्यंत...

इस्तीफा देने पर दिग्विजय सिंह ने हरसिमरत कौर को दी बधाई, दुष्यंत चौटाला को चेताया

Date:

नई दिल्ली। कृषि से जुड़े बिलों को लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है। इसके विरोध में शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) कोटे से मंत्री हरसिमरत कौर ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के वरिष्ट नेता दिग्विजय सिंह ने किसानों का समर्थन करने और इस्तीफा देने पर हरसिमरत कौर को बधाई दी है। उधर, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) ने हरसिमरत कौर बादल के इस्तीफे को एक मजबूरी बताया है।

दिग्विजय सिंह ने हरमिसरत को बधाई देने के साथ-साथ दुष्यंत चौटाला के नसीहत भी दी। कांग्रेस नेता ने कहा कि दुष्यंत चौटाला इन किसान विरोधी बिलों पर बीजेपी का समर्थन न करें, अन्यथा उन्हें भविष्य में बड़ी हार का सामना करना पड़ेगा। उन्हें किसानों का समर्थन करना चाहिए।

सरकार पर हमला करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि आरएसएस और भाजपा की मूल मानसिकता किसान विरोधी रही है। मोदी जी आपदा में अवसर ढूंढते हैं, कोरोना की आपदा में उन्होंने अवसर ढूंढ लिया कि बड़े-बड़े औद्योगिक घरानों को कैसे ग्रामीण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में घुसाया जाए और उसमें राज्यों का मंडी कानून बाधक था।

वहीं, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने हरसिमरत कौर पर निसाना साधा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा उनकी मजबूरी थी। 4 महीने तक उन्होंने किसानों को मूर्ख बनाने की कोशिश की, लेकिन खुद को ही हंसी का पात्र बना लिया। जाखड़ ने आगे कहा कि इस प्रक्रिया में उन्होंने एनडीए में अपना सम्मान भी खो दिया है। मोदी जी ने उन्हें डंप करना ठीक समझा। क्योंकि किसानों के समर्थन के बिना शिरोमणि अकाली दल उनके लिए बोझ है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...