HomeबॉलीवुडKangana Ranaut को 'Y' कैटेगरी की सुरक्षा, अभिनेत्री ने जताया गृह मंत्री...

Kangana Ranaut को ‘Y’ कैटेगरी की सुरक्षा, अभिनेत्री ने जताया गृह मंत्री अमित शाह का आभार

Date:

नई दिल्ली : Kangana Ranaut को ‘Y’ कैटेगरी की सुरक्षा, अभिनेत्री ने जताया गृह मंत्री अमित शाह का आभार अभिनेत्री कंगना रनौत को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी ‘Y’ कैटेगरी की सुरक्षा दी है. कंगना की सरक्षा में 7 पुलिसकर्मी तैनात होंगे. अभिनेत्री कंगना रनौत ने इस संबंध में एक ट्वीट भी किया है जिसमें उन्होंने वाय श्रेणी की सुरक्षा दिए जाने की पुष्टि की. कंगना ने गृह मंत्री अमित शाह का आभार भी जताया है. कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा कि केंद्र सरकार ने आत्मसम्मान और स्वामिभान की लाज रखी. 

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अभिनेत्री को यह सुरक्षा ऐसे समय प्रदान की है जब कंगना और शिवसेना सांसद संजय राउत के बीच जुबानी जंग जारी है. कंगना ने महाराष्ट्र सरकार से भी सुरक्षा की मांग की थी.  कंगना सुशांत आत्महत्या मामले में लगातार अपना पक्ष रख रही हैं और इन दिनों अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में हैं. 

kangana ranaut Y

इससे पहले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने भी कंगना रनौत को सुरक्षा देने की बात कही थी. ठाकुर ने कहा, ‘कंगना रनौत के पिता ने लिखित में पुलिस से सुरक्षा की मांग की है. मैंने DGP को इस बारे में कहा है. उनका मुंबई जाने का कार्यक्रम 9 सितंबर का है, उसके बारे में भी हिमाचल प्रदेश की तरफ से सुरक्षा की दृष्टि से विचार चल रहा है.’

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...