सिवनी, मध्य प्रदेश
सिवनी जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। आज सुबह से 3 वार्डो में से 3 व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है जिसमे गुरुनानक वार्ड का 26 वर्षीय युवक, मंगलीपेठ का 65 वर्षीय व्यक्ति तथा अशोक वार्ड सिवनी का 80 वर्षीय वृद्ध शामिल हैं
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि आज ट्रू नाट रिपोर्ट में सिवनी नगरीय क्षेत्र के 3 व्यक्तियों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। जिसमें गुरुनानक वार्ड का 26 वर्षीय युवक, मंगलीपेठ का 65 वर्षीय व्यक्ति तथा अशोक वार्ड सिवनी का 80 वर्षीय वृद्ध शामिल हैं। कांटेक्ट हिस्ट्री एवं यात्रा की जानकारी ली जा रही हैं