HomeदेशCarry Minati की पहल, बाढ़ प्रभावित बिहार और असम के लिए जुटाए...

Carry Minati की पहल, बाढ़ प्रभावित बिहार और असम के लिए जुटाए 11 लाख रुपये

Date:

कैरी मिनाती (Carry minati) ने ट्वीट किया है, ‘’उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने बिहार और असम की बाढ़ राहत के लिए ऑनलाइन स्ट्रीम के जरिए शुरू किए गए इस फंड के पुनीत काम में सहयोग देकर 10,31,137 रुपए इकट्ठा करने में मदद की. मैं इस धनराशि में 1 लाख रुपये अपनी तरफ से मिला रहा हूं. आई एम प्राउड ऑफ यू ऑल’.

नई दिल्ली: लोकप्रिय यूट्यूबर कैरी मिनाती (Carry Minati), जिसका असली नाम अजय नागर है, बाढ़ प्रभावित असम (Assam Flood) और बिहार (Bihar Flood) की मदद के लिए एक पहल की है. अजय ने एक ऑनलाइन चैरिटी स्ट्रीम के जरिए कैरी मिनाती ने असम और बिहार के लिए शुरू किए फंड में 10.31 लाख रुपये जुटा लिए हैं. उसने भी इस फंड में अपनी तरफ से 1 लाख रुपए का सहयोग किया. इस फंड के पैसे को असम और बिहार के चीफ मिनिस्टर फंड में आधा-आधा भेज दिया जाएगा

कैरी मिनाती ने ट्वीट किया है, ‘’उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने बिहार और असम की बाढ़ राहत के लिए ऑनलाइन स्ट्रीम के जरिए शुरू किए गए इस फंड के पुनीत काम में सहयोग देकर 10,31,137 रुपए इकट्ठा करने में मदद की. मैं इस धनराशि में 1 लाख रुपये अपनी तरफ से मिला रहा हूं. आई एम प्राउड ऑफ यू ऑल’

कैरी मिनाती ने ये चैरिटी स्ट्रीम रविवार को शुरू की थी, जो यूट्यूब पर शाम 7 बजे से रात 12 बजे तक लाइव रही थी. न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक कैरी मिनाती ने अपने बयान में कहा, ‘’कंटेंट बनाना हमेशा व्यापारिक उद्देश्य से ही नहीं किया जा सकता, जो किसी एक आदमी के फायदे के लिए ही हो. हमेशा समाज को किसी ना किसी काम के रूप में वापस देने की भी जरूरत होती है

मैंने हमेशा बिना प्रचार के विभिन्न सामाजिक कार्यों के लिए सहयोग दिया है और आगे भी ऐसा करता रहूंगा क्योंकि मेरा मानना है कि हर किसी के लिए बुरे वक्त में साथ देना अहम होता है. मानवता को अभी प्यार और सम्मान की जरुरत है और हमें एक प्रजाति की तरह एकजुट होकर अपना एक बेहतर और करुणामयी भविष्य के लिए अपना सहयोग देना चाहिए’’. बताते चलें कि इससे पहले भी कैरी मिनाती ने 2018 की केरल बाढ़, असम बाढ़, बिहार बाढ़ और 2019 में उड़ीसा की फानी चक्रवात के दौरान व ऑस्ट्रेलियाई बुशफायर में मदद की थी

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related