Homeदेशनवजोत सिंह सिद्धू के घर के बाहर 3 दिन से बिहार पुलिस...

नवजोत सिंह सिद्धू के घर के बाहर 3 दिन से बिहार पुलिस का डेरा, ये है मामला

Date:

अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले पूर्व क्रिकेटर और पंजाब के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। बिहार पुलिस को इस समय सिद्धू की तलाश है। लिहाजा बिहार पुलिस उनके घर पर 3 दिन से डेरा डाले हुए है। सिद्धू के खिलाफ बिहार के कटिहार जिले में मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमें लोकसभा चुनाव के दौरान उन पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप है।

दरअसल, लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने 16 अप्रैल 2019 को कटिहार में कांग्रेस के उम्‍मीदवार तारिक अनवर के पक्ष में किए गए चुनावी सभा में दिया था। जिसमें उन्होंने जिन शब्दों का प्रयोग किया था उससे समुदाय विशेष को उकसाया जा सकता है। इस भाषण को आचार संहिता का उल्लंघन का मामला माना गया था।

इसी मामले में बिहार पुलिस उन्हें समन देने के लिए अमृतसर पहुंची है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार पुलिस इससे पहले भी सिद्धू के पास समन लेकर आ चुकी है, तब भी सिद्धू से मुलाकात नहीं हो पाई थी।

बिहार पुलिस का कहना है कि इस बार अगर सिद्धू अगर समन रिसीव नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो सकता है। बिहार पुलिस की ओर से कहा गया है कि वह लगातार सिद्धू से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं मिल रहा है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related