Homeमध्य प्रदेशMP : दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों की घर वापसी का रास्ता...

MP : दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों की घर वापसी का रास्ता साफ़, CM Shivraj Singh चौहान ने दिया आदेश

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेशों में फंसे मजदूरों और व्यक्तियों को लाने के लिए उनके परिजनों को मध्यप्रदेश से जाने की अनुमति दी जाएगी.

Date:

भोपाल: प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार अन्य राज्यों में फंसे मजदूरों को वापस लाएगी. इसके लिए सीएम शिवराज ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है. मजदूरों को वापस के लाने के संबंध में शुक्रवार को सीएम शिवराज सिंह ने पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों से चर्चा की. इस दौरान मजदूरों की वापसी को लेकर संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपनी तरफ से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया.

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेशों में फंसे मजदूरों और व्यक्तियों को लाने के लिए उनके परिजनों को मध्यप्रदेश से जाने की अनुमति दी जाएगी. वहीं दूसरे राज्यों के फंसे मजदूरों को भी उनके राज्यों में जाने की अनुमति दी जाएगी. इसके लिए वो खुद के साधनों या संबंधित राज्य सरकारों की तरफ से उपलब्ध कराये गये साधनों का प्रयोग कर सकेंगे. इस बारे में अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है.

सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि मजदूरों को घर लाते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान दिया जाएगा. इसके लिए राज्य और जिलों की सीमाओं पर स्क्रीनिंग के जरिए स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा. वही राज्य के विभिन्न जिलों में फंसे मजदूर भी अपने घर जा सकेंगे, हालांकि इस दौरान संक्रमित क्षेत्रों और इंदौर जिले से किसी भी मजदूर के आने-जाने की अनुमति नहीं होगी.

आपको बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए पूरे देश को लॉकडाउन किया गया है. जिसकी वजह से रोज कमाकर खाने वाले मजदूर कई राज्यों में फंस गये हैं. जिन्हें अब खाने-पीने की भी दिक्कत होने लगी है. इसलिए कई राज्यों की सरकारें उन्हें संबंधित राज्यों में वापस बुला रहीं हैं.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...