Place Your Ad Here

भारती पारधी का चेहरा छुपाती सिवनी भाजपा! सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

By SHUBHAM SHARMA

Published on:

Follow Us
Seoni-BJP-NEWS

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

सिवनी: बीते रविवार को सिवनी जिला मुख्यालय में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आगमन हुआ। सीएम शिवराज ने शुक्रवार को रामदरबार में पूजा-पाठ की आम जनता को संबोधित किया और अपने काफिले के साथ अगली सभा के लिए निकल पड़े।

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की शुक्रवारी में हुई सभा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में भाजपा की बालाघाट सिवनी लोकसभा उम्मीदवार भारती पारधी की तस्वीर को बैनर पोस्टरों से भाजपा के झंडे से ढका जा रहा है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के मंच पर पहुँचने से पहले का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब मीडिया कर्मी द्वारा भारती पारधी का चेहरा भाजपा के झंडे से ढका जा रहा था, तब उस समय चेहरा ढकने वाले भाजपा कार्यकर्ता ने मीडिया कर्मी के साथ बदसलूकी की।

शुक्रवारी में लगे ढेर सारे बैनरों में जब भारती पारधी का चेहरा छुपाया जा रहा था, तब वीडियो बनाने के बाद से बचे हुए बैनरों में उसका चेहरा ढंकना बंद कर दिया गया। हालांकि, उस समय तक वीडियो बन चुका था और मुख्य मंच पर लगे बैनर से भारती पारधी के चेहरे को ढँक दिया गया था।

सिवनी भाजपा में भीतरघात या आपसी फूट?

इस पूरे मामले को भाजपा में चल रहे भीतरघात कहा जाए या आपसी फूट! जिसका नतीजा यह निकला की सिवनी भाजपा को भारती पारधी के चेहरे को ढकने के लिए भाजपा के झंडो का प्रयोग किये जाने के बाद वहां मौजूद लोग कानाफूसी करने लगे कि भाजपा को ऐसा नही करना चाहिए।

हालाँकि मुख्य मंच में भारती पारधी के फोटो पर भाजपा के झंडे से ढकने के बाद नीचे उनका नाम जरूर लिखा हुआ दिखाई दे रहा था शायद शिवराज यह नजारा नही देख पाये वरना वे भी सोचने पर मजबूर हो जाते कि आखिर सिवनी भाजपा में यह क्या हो रहा है।

SHUBHAM SHARMA

Khabar Satta:- Shubham Sharma is an Indian Journalist and Media personality. He is the Director of the Khabar Arena Media & Network Private Limited , an Indian media conglomerate, and founded Khabar Satta News Website in 2017.

Place Your Ad Here

Leave a Comment