Railway News: सिवनी और नागपुर की ट्रेनें रद्द, पंचवेली एक्सप्रेस 10 और महू-नागपुर एक्सप्रेस 6 दिसंबर तक कैंसिल

SHUBHAM SHARMA
By
SHUBHAM SHARMA
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena...
1 Min Read
Railway News: Seoni और Nagpur की ट्रेनें रद्द, penchvalley express 10 और mhow nagpur express 6 दिसंबर तक Cancelled

सिवनी (Seoni News): भारतीय रेलवे ने बुदनी-बरखेड़ा (Budni – Barkhera) के बीच नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते इंदौर-सिवनी (Indore – Seoni) और महू-नागपुर (Mhow – Nagpur) ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया है.

आधिकारिक जानकारी के अनुसार भोपाल मंडल के भोपाल-इटारसी रेलखंड पर बुदनी-बरखेड़ा (घाट सेक्शन) के बीच तीसरी लाइन के उद्घाटन के लिए बुदनी, मिडघाट, चौका और बरखेड़ा स्टेशन पर 27 नवंबर से 9 दिसंबर (13 दिन) तक प्री-नॉन और नॉन-ऑपरेशन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है।  

इसके अनुसार ट्रेन नंबर 19343 इंदौर-सिवनी पंचवेली एक्सप्रेस 27 नवंबर से 9 दिसंबर तक और ट्रेन नंबर 19344 छिंदवाड़ा-इंदौर पंचवेली एक्सप्रेस 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक रद्द रहेगी। 

ट्रेन संख्या 12923 महू-नागपुर एक्सप्रेस का संचालन 5 दिसंबर को और ट्रेन संख्या 12924 नागपुर-महू एक्सप्रेस का संचालन 6 दिसंबर को रद्द रहेगा.

Share This Article
Follow:
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *