सिवनी- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री राजा बघेल को आल इंडिया कांग्रेस कमेटी दिल्ली द्वारा लोकसभा चुनाव 2019 के लिए झारखण्ड राज्य की खूंटी लोकसभा का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। आल इंडिया कांग्रेस के महासचिव श्री के.सी.वेणुगोपाल द्वारा दिनांक 19 अप्रैल 2019 को जारी पत्र में 5वें चरण में सम्पन्न होने वाले लोकसभा चुनाव के लिये अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजा बघेल को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
एवं तत्काल झारखंड की खूंटी लोकसभा पहुंचकर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने हेतु आदेशित किया गया है। राजा बघेल आल इंडिया कांग्रेस के निर्देश पर दिनांक 21अप्रैल को झारखंड रवाना हो गए है।