Homeसिवनीसिवनी कोरोना न्यूज़ : हड्डी गोदाम के कोरोना मरीज का निधन -...

सिवनी कोरोना न्यूज़ : हड्डी गोदाम के कोरोना मरीज का निधन – सिवनी कलेक्टर ने की पुष्टि

Date:

सिवनी । नागपुर उपचारार्थ सिवनी नगरीय क्षेत्र के हड्डी गोदाम निवासी 68 वर्षीय पुरुष की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है और कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे है. वहीँ मरीज का नागपुर में उपचार के दौरान बीती रात निधन हो गया। इस बात की पुष्टि सिवनी कलेक्टर डॉक्टर राहुल हरिदास फटिंग ने आज सुबह की है।

जानकारी के लिए आपको बता दें की प्रकरण संज्ञान में आने के बाद जिला प्रशासन ने बारापत्थर क्षेत्र के उस इलाके को सेनेटाईज करवाया जहां सिफा अस्पताल में पाॅजीटिव मरीज 3 जुलाई 2020 को उपचार हेतु भर्ती हुआ था। कलेक्टर डाॅ. राहुल हरिदास फटिंग ने बताया कि आज शाम से अगले 5 दिनों के लिए हड्डी गोदाम क्षेत्र में टोटल लाॅक डाउन घोषित कर दिया गया है तथा क्षेत्र की सीमाओं को सील कर आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है।

जिले में है 4 कोविड-19 पाॅजिटिव एक्टिव प्रकरण
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सिवनी द्वारा आज जारी बुलेटिन के अनुसार जिले में 5 एक्टिव कंटेनमेंट एरियां घोषित है। जानकारी के अनुसार  कोविड-19 पाॅजिटिव 13 मरीजों को उपचार उपरांत स्वस्थ कर उनके घर भेज दिया गया है।वर्तमान समय में कुल 4 एक्टिव कोरोना पाॅजिटिव केस है। सिवनी कलेक्टर डाॅ. राहुल हरिदास फटिंग केन अनुसार नगर के हड्डी गोदाम क्षेत्र का निवासी कोविड-19 पाॅजिटिव मरीज जो कि नागपुर में भर्ती था उसकी बीती 7 जुलाई की रात मृत्यु हो चुकी है।

पिछले 24 घंटों की रिपोर्ट
मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में सिवनी जिले में राज्य व अन्य जिले से आए लोगों की संख्या 28 है जिन्हें होम कोरेन्टाईन कराया गया है। जिला से 112 सेंपल जांच हेतु भेजे गए है। वहीं एनआईआरटीएच जबलपुर भेजे गए सेंपल की संख्या 92 है। जारी बुलेटिन में एक महत्व पूर्ण जानकारी सामने आई है जिसमें जिला चिकित्सालय सिवनी में TRUENAT मशीन में पिछले 24 घंटों में लिए गए कुल सेंपल 59 में से एक सेंपल सस्पेक्टेड कोराना वायरस पाॅजीटिव आया है।

 कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन 8 जुलाई 2020 (कुल प्रोग्रसिव रिपोर्ट )
1. विदेश भ्रमण से आये कुल यात्रियों की-                                    147
2. विदेश भ्रमण से आये कुल यात्रियों की स्क्रीनिक संख्या-             142
3. राज्य व अन्य जिलों से आए यात्रियों की कुल संख्या-             35095
4. राज्य व अन्य जिलों से आए यात्रियों की स्क्रीनिंग संख्या-       35095
5. विदेश से आये होम कोरेन्टाईन किए गए लोगों की संख्या-           142
6. विदेश से आये होम कोरेन्टाईन पूर्ण कर चुके लोगों की संख्या-      142
7. विदेश से सिवनी गृह जिला वापस नही आने वाले यात्री-                   5
8. होम कोरेन्टाईन किए गए कुल व्यक्तियों की संख्या-              35095
9. होम कोरेन्टाईन पूर्ण कर चुके कुल व्यक्तियों की संख्या-         33972
10. वर्तमान में कोरेन्टाईन किए गए कुल व्यक्तियों की संख्या-     1123
11. हास्पिटल आईसोलेशन में भर्ती मरीजों की संख्या-                   461
12. जिले द्वारा जांच हेतु भेजे गए कुल सेंपल की संख्या-              1499
13 कोरोना वायरस सेंपल रिपोर्ट पाजिटिव संख्या –                          17
14 कोरोना वायरस सेंपल रिपोर्ट निगेटिव संख्या –                       1263
15. कोरोना वायरस सेंपल रिपोर्ट आप्राप्त संख्या-                          203
16. कोरोना वायरस सेंपल रिपोर्ट रिजेक्ट संख्या-                             16
17. कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु संख्या-                                     0
18. कोरोना संक्रमण(सेंपल पाजीटिव) ठीक हुए मरीज-                      13
19. कुल सर्वे कंटेन्मेंट एरिया                                                          7
20. अन्य कोई घटना या जानकारी होने पर उल्लेख करें-                     0
21. एक्टिव कोरोना पाॅजिटिव केस की संख्या-                                 4
22. एक्टिव कंटेनमेंट एरिया की संख्या-                                          5
23. आयुर्वेदिक औषधि आरोग्य कषायम-20 का वितरण-           23600 मिली

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते दिए बताया गया कि लखनादौन विकासखंड के जोगीगुफा ग्राम का एक व्यक्ति ट्रू नाट में लिए गए सैम्पल में कोरोना पॉजिटिव आया है। उक्त व्यक्ति को उपचार जिला चिकित्सालय सिवनी के डिडिकेटेड कोरोना केयर सेंटर में किया जा रहा हैं।

कलेक्टर डाॅ. राहुल हरिदास ने कहा कि लाॅक डाउन के दौरान स्वास्थ्य विभाग का अमला पूरे क्षेत्र में सर्वें का कार्य करेगा जहां कोरोना संक्रमण से संबंधित लक्षण पाए जाने पर उनका इलाज भी आरंभ होगा। कलेक्टर सिवनी ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि उनकी सुरक्षा के लिए लाॅकडाउन हड्डी गोदाम क्षेत्र में टोटल लाॅक डाउन किया गया है। जिसका पालन करना क्षेत्रवासियों का दायित्व है।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेश में बताया गया है धारा 144 के तहत हड्डी गोदाम क्षेत्र का उत्तर दिशा में राजकुमार मिस्त्री के मकान से अधिवक्ता आमिर खान के मकान तक, दक्षिण दिशा में असलम भाई के मकान से इकबाल मिस्त्री के मकान तक, पूर्व में राजकुमार मिस्त्री के मकान से असलम के मकान तक तथा पश्चिम में अधिवक्ता आमिर खान के मकान से इकबाल मिस्त्री के मकान तक की सीमा सील की गई है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related