सिवनी: जिला मुख्यालय के समीप ग्राम बोरदई मेंं आदिवासी विभाग द्वारा संचालित कन्या परिसर में दूषित भोजन का सेवन करने से 15 बच्चे बीमार हो गए।
बताया गया कि सहायक आयुक्त सतेन्द्र मरकाम ने भोजन सप्लाई करने वाली फर्म को बिना निविदा प्रक्रिया अपनाये कार्य दिया था।
मिली जानकारी के अनुसार कन्या परिसर बोरदई में सोमवार की दोपहर दूषित भोजन का सेवन करने से बीमार 10 बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती कराए थे, उसमें से 5 बच्चे उपचार उपरांत ठीक हो गए तथा सोमवार की शाम को 5 बच्चे और बीमार हो गए जिन्हें जिला चिकित्सालय सिवनी में भर्ती कराया जाकर उपचार किया जा रहा है।
कन्या परिसर की अधीक्षिका सोमवती तेकाम ने बताया कि सहायक आयुक्त सतेन्द्र मरकाम ने भोजन सप्लाई का जिस फर्म का ठेका दिया है उसकी कोई निविदा प्रक्रिया नहीं अपनाई गई। सहायक आयुक्त के आदेश से फर्म भोजन सप्लाई का कार्य कर रही है।