Home » मध्य प्रदेश » MP के DHAR में एक महिला को सरेआम पीटते कुछ लोगों का वीडियो वायरल – Watch Video

MP के DHAR में एक महिला को सरेआम पीटते कुछ लोगों का वीडियो वायरल – Watch Video

By SHUBHAM SHARMA

Published on:

Follow Us
DHAR-VIDEO
MP के DHAR में एक महिला को सरेआम पीटते कुछ लोगों का वीडियो वायरल - Watch Video

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Shubham-Telecom-Seoni-Advt
Shubham Telecom Seoni Madhya Pradesh

भोपाल (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल धार जिले में पुरुषों के एक समूह द्वारा एक महिला की सार्वजनिक रूप से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विपक्षी कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह घटना राज्य में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाती है।

वायरल वीडियो में चार लोगों का एक समूह साड़ी पहनी एक महिला को पकड़े हुए है, जबकि एक व्यक्ति उसे लकड़ी के डंडे से पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में दर्शकों का एक समूह भी दिखाई दे रहा है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना 20 जून को हुई जब महिला कथित तौर पर एक व्यक्ति के साथ घर से भाग गई।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की और पाया कि घटना जिले के टांडा पुलिस थाना क्षेत्र में हुई।

सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान करने के बाद पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि महिला की पिटाई करने वाले मुख्य आरोपी नूर सिंह भूरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं तथा आगे की जांच जारी है।

महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर धार का करती है प्रतिनिधित्व

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शनिवार सुबह एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ”धार जिले की इस घटना ने एक बार फिर भाजपा सरकार में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महिलाओं के खिलाफ अत्याचार में मध्य प्रदेश पहले स्थान पर है।” उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव को टैग करते हुए पूछा, ”क्या धार की ये बहनें आपकी सरकार से यह उम्मीद कर सकती हैं कि इस घटना की निष्पक्ष और तत्परता से जांच होगी और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर न्याय मिलेगा?” पटवारी ने जानना चाहा कि मध्य प्रदेश में महिलाएं सबसे ज्यादा उत्पीड़न का शिकार क्यों होती हैं?

उन्होंने पूछा, “आपकी सरकार महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने में बार-बार विफल क्यों हो रही है?” केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर धार (एसटी) लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करती हैं।

SHUBHAM SHARMA

Khabar Satta:- Shubham Sharma is an Indian Journalist and Media personality. He is the Director of the Khabar Arena Media & Network Private Limited , an Indian media conglomerate, and founded Khabar Satta News Website in 2017.

Leave a Comment

HOME

WhatsApp

Google News

Shorts

Facebook