Homeमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र : 31 मई तक होगा लॉकडाउन! उद्धव सरकार ने जताया इरादा

महाराष्ट्र : 31 मई तक होगा लॉकडाउन! उद्धव सरकार ने जताया इरादा

महाराष्ट्र सरकार मुंबई महानगर के हॉटस्पॉट इलाकों में लॉकडान 31 मई तक आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है। गुरुवार को कैबिनेट की मीटिंग में सरकार ने ऐसा इरादा जताया है।

Date:

मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में लॉकडाउन को बढ़ाकर 31 मई तक किया जा सकता है। गुरुवार को सीएम उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में सरकार ने यह इरादा जताया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन पुणे, सोलापुर, औरंगाबाद और मालेगांव में लॉकडाउन को 31 मई तक विस्तारित किया जा सकता है। ये इलाके कोरोना के मद्देनजर हॉटस्पॉट घोषित किए गए हैं।

गुरुवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान इन स्थानों पर प्रतिबंधों को बढ़ाने की संभावना पर चर्चा की गई। अधिकारी ने बताया, ‘सरकार ने 31 मई तक एमएमआर, पुणे, सोलापुर, औरंगाबाद और नासिक जिले के मालेगांव शहर में लॉकडाउन बढ़ाने की अपनी मंशा व्यक्त की।

राज्य का दृष्टिकोण लिखित रूप में केंद्र को दिया जाएगा।’ उन्होंने बताया कि राज्य के बाकी हिस्सों में, 17 मई को लॉकडाउन 3.0 समाप्त होने से पहले केंद्र द्वारा घोषित किए जाने वाले दिशा निर्देशों को लागू किया जाएगा।

महाराष्ट्र में 25 हजार मामले
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल, शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे, उद्योग मंत्री सुभाष देसाई, राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट और लोक निर्माण विभाग मंत्री अशोक चव्हाण मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में शामिल हुए। गौरतलब है कि बुधवार रात तक महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमण की संख्या 25 हजार 922 थी, जिनमें 975 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अकेले मुंबई में संक्रमण के 15 हजार 747 मामले हैं और 596 मौतें हुई हैं।

देशव्यापी लॉकडाउन को 24 मार्च को लागू किया गया, फिर बाद में इसे दो बार बढ़ाया गया। पहले 14 अप्रैल को, फिर 4 मई को इसकी अवधि बढ़ाई गई। लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई को समाप्त होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिए अपने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि लॉकडाउन का चौथा चरण होगा, जो पहले के तीन चरणों से बहुत अलग होगा।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related