PM MODI रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे, कहा- कोरोना पर कुछ अहम बातें साझा करूंगा

SHUBHAM SHARMA
2 Min Read

नई दिल्‍ली: कोरोना वायरस के मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी एक हफ्ते में दूसरी बार रात आठ बजे देशवासियों को संबोधित करेंगे. इस सिलसिले में पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करूंगा. इससे पहले पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील कर कहा था कि सभी लोग लॉक डाउन को गंभीरता से लें और अपने साथ-साथ अपने परिजनों की रक्षा करें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य सरकारों से भी अनुरोध कर कहा था कि वे अपने यहां सख्ती के साथ नियम-कानून का पालन करवाएं.

प्रधानमंत्री ने 23 मार्च को ये भी कहा था, “लॉक डाउन को अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें. राज्य सरकारों से मेरा अनुरोध है कि वो नियमों और कानूनों का पालन करवाएं.”

इसके साथ ही कोरोना को लेकर पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोगों से 25 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये संवाद करेंगे. पीएम ने नरेंद्र मोदी एप पर लोगों से सुझाव और सवाल मांगे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके यह जानकारी दी.

पीएम मोदी ने लोगों से कहा कि 25 मार्च को शाम 5 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होने वाली इस बातचीत से आप जुड़ सकते हैं. अगर आपके पास कोई सुझाव या सवाल हो तो नरेंद्र मोदी एप के कमेंट सेक्शन में जाकर साझा कर सकते हैं.

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *