नई दिल्ली: जनवरी समाप्त होने को है इसी के साथ भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने उन दिनों की सूची की घोषणा कर दी है जब फरवरी 2021 के महीने में बैंकिंग
सेवाए बंद रहेगी इसलिए, यदि आपके बैंक शाखाओं में काम हेतु जाने की आपकी योजना है तो आपको पता होना चाहिए कि फरवरी में 8 दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे ताकि आप अपने जरूरी काम पहले ही कर लेवे | RBI ने फरवरी में होने वाली छुट्टियों की सूचि की घोषणा जरी की है जिसके अनुसार कम से कम 8 दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे जिसमे राजकीय व राष्ट्रीय छुट्टियाँ भी शामिल है
फरवरी में 2021 में बैंक की छुट्टियों की एक विस्तृत सूची :
* 12 फरवरी 2021: शुक्रवार – सोनम लोसार – सिक्किम
* 13 फरवरी 2021: दूसरा शनिवार
* 15 फरवरी 2021: सोमवार – लुई नागई नी – मणिपुर
* 16 फरवरी 2021: मंगलवार – वसंत पंचमी
* 19 फरवरी 2021: शुक्रवार – छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती – महाराष्ट्र
* 20 फरवरी 2021: शनिवार – अरुणाचल और मिजोरम राज्य दिवस – अरुणाचल और मिजोरम
* 26 फरवरी 2021: शुक्रवार – हज़रत अली जयंती – उत्तर प्रदेश
* 27 फरवरी 2021: चौथा शनिवार, गुरु रविदास जयंती – चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब
उपर लिखी छुट्टियां ज्यादातर क्षेत्र विशिष्ट हैं और ज्यादातर राज्य घोषित छुट्टियों पर आधारित हैं, जबकि राजपत्रित छुट्टियों के लिए बैंक पूरे देश में बंद रहेंगे।