प्रियंका गांधी ने किया मध्य प्रदेश में चुनावी अभियान  शुरु

प्रियंका गांधी ने आज से मध्य प्रदेश में चुनावी अभियान की शुरुआत की है। इस साल के अंत में यहां विधानसभा चुनाव होने हैं।

प्रियंका गांधी ने जबलपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी के घोषणापत्र से पहले ही 5 गारंटी की घोषणा कर दी।

1. 100 यूनिट बिजली माफ, 200 यूनिट तक हाफ 2. एक हजार का सिलिंडर 500 रुपये में मिलेगा

3. हर महिला को हर महीने 15 सौ रुपए मिलेंगे 4. किसानों के कर्ज़ को माफ करेंगे

5. ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करेंगे  कर्नाटक में हुई जीत में कांग्रेस की पांच गारंटी ने बहुत मदद की थी।

प्रियंका गांधी ने अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए नर्मदा नदी की पूजा की। वे नर्मदा के तट पर स्थित ग्वारीघाट पहुंची और पूजा-अर्चना की अद्भुत रस्मों को आदर्शपूर्वक निभाया।

इस खास अवसर पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ, सांसद विवेक तंखा जैसे कई अन्य नेताओं के साथ प्रियंका गांधी उपस्थित रहीं।

इस खास अवसर पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ, सांसद विवेक तंखा जैसे कई अन्य नेताओं के साथ प्रियंका गांधी उपस्थित रहीं।

प्रियंका गांधी ने कहा, "वे (भाजपा) यहां आते हैं और घोषणाएं करते हैं, लेकिन वादों को पूरा नहीं करते। वे डबल इंजन और ट्रिपल इंजन की बात करते हैं।

हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में भी वे यही कहते थे, लेकिन जनता ने उन्हें दिखा दिया है कि उन्हें डबल इंजन की बात छोड़नी चाहिए और काम करना शुरू कर देना चाहिए।"