अमरनाथ यात्रा

अमरनाथ यात्रा 2023 कब शुरू होगी?

अमरनाथ की यात्रा एक प्रमुख हिंदू तीर्थस्थल है, यह यात्रा हर साल आयोजित की जाती है और इसकी शुरुआत की तारीख का हर शिव भक्त उत्सुकता से इंतजार करता है।

अमरनाथ यात्रा का महत्व

अमरनाथ के पवित्र गुफा में बने शिवलिंग की दर्शन से मान्यताओं के अनुसार, जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इसके साथ ही, इस यात्रा के द्वारा हजारों गुना पुण्य फल प्राप्त किए जा सकते हैं।

अमरनाथ में शिवलिंग का निर्माण गुफा की छत से टपकते पानी की बूंदों से होता है। कहा जाता है कि इस शिवलिंग का आकार चंद्रमा की रौशनी के चक्र के साथ बदलता रहता है। इसलिए, इसे 'बाबा बर्फानी' कहा जाता है

अमरनाथ गुफा का इतिहास

सूचना के अनुसार, अमरनाथ गुफा के दर्शन महर्षि भृगु ने सबसे पहले किए थे। पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब कश्मीर घाटी जलमग्न हो गई थी तब महर्षि कश्यप ने नदियों और नालों के माध्यम से पानी को बाहर निकाला था। उस समय, ऋषि भृगु हिमालय की यात्रा पर उसी रास्ते से आए थे और तपस्या के लिए एकांतवास की तलाश में थे। उसी समय, उन्हें बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन हुए। कहा जाता है कि उसी क्षण से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हुई।

अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई 2023 से शुरू होगी। यह यात्रा 31 अगस्त को समाप्त होगी। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया इस यात्रा के लिए 17 अप्रैल 2023 से शुरू हो चुकी है, जिसे आप ऑनलाइन और ऑफ़लाइन दोनों तरीकों से कर सकते हैं।

अमरनाथ यात्रा का आयोजन