Friday, April 19, 2024
Homeमध्य प्रदेशमुंबई बम ब्लास्ट और गुलशन हत्याकांड के आरोपियों ने लॉकडाउन में सप्लाई...

मुंबई बम ब्लास्ट और गुलशन हत्याकांड के आरोपियों ने लॉकडाउन में सप्लाई किया करोड़ों का ड्रग्स

इंदौरइंदौर क्राइम ब्रांच ने जिन दो आरोपियों को एमडी ड्रग्स के सप्लाई के आरोप में मुंबई से गिरफ्तार किया था उनको पुलिस ने आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। दोनों ही आरोपियों से पुलिस के आला अधिकारी लगातार पूछताछ करने में जुटे हैं। आरोपी वसीम और अय्यूब दोनों आरोपियों के तार मुंबई बम ब्लास्ट से जुड़े हैं। इनकी जांच पुलिस कर रही है। वहीं अब आरोपी मुंबई से आगे जहां-जहां ड्रग्स की सप्लाई करते थे पुलिस उन बिंदुओं पर जांच कर रही है, पकड़े गए आरोपी में एक आरोपी मुंबई बम ब्लास्ट की घटना में आरोपी रह चुका है तो दूसरा आरोपी गुलशन कुमार हत्या कांड में शामिल था फ़िलहाल पुलिस मुंबई में आरोपियों के तार कहीं न कहीं बॉलीवुड से तो नहीं जुड़े इन बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।

इंदौर संभाग के एडीजी योगेश देशमुख ने बताया उन्होंने खुद मुंबई से गिरफ्तार हुए ड्रग्स तस्करी के आरोपियों से पूछताछ की है। एडीजी देशमुख ने बताया कि लॉक डाउन के समय आरोपियों की पहले से पेडलरो से जान पहचान थी फिर जब यह लॉक डाउन में मिले उसके बाद से इंदौर में लॉकडाउन के दौरान ड्रग्स की सप्लाई की।

इंदौर में यह सप्लाई ड्रग्स ट्रेन, बस और अन्य सड़क के रास्ते लेनदेन करते थे। वही कई बार ड्रग्स की डील हाइवे पर टोल नाको के आस पास भी होती थी। पुलिस ट्रांस्पोर्ट की जानकारी भी जुटाने में लगी है। इसके अलावा पकड़े गए आरोपी इंदौर में किस होटल में रुकते थे।

इनकी जानकारी भी निकाली जा रही है। वही पूर्व में जो आरोपी पकड़ में आए थे वो ड्रग्स को बड़ी मात्रा में इंदौर भेजते थे। उसके बाद यह से किलो के हिसाब से पेडलर उसकी सप्लाई करते थे। पुलिस सभी बिन्दुओ पर आगे की पूछताछ में लगी हुई है। धीरे-धीरे इसमें आगे की परते खुलती जाएगी। साथ ही यह भी बताया कि इनकी चेन बहुत बड़ी है हो सकता है इसका कनेक्शन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो। सभी बिंदुओ पर जांच की जा रही है। आपको बता दे जिस तरीके से 70 किलो ड्रग्स इंदौर में पकड़ाई है तब से पुलिस का मुख्य फोकस इस पूरी लिंक पता करने पर है ओर साथ ही कहां- कहां इन्होंने तस्करी कर ड्रग्स दी है उसका भी पता लगाया जा रहा है।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News